मत्स्य पालक कल्याण कोष



मत्स्य व्यवसाय से जुड़े मछुआ/मत्स्य पालक एवं उनके परिवारों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान हेतु विभाग में कोई विशेष कल्याणकारी योजना संचालित न होने तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 के क्रम में प्रदेश के मत्स्य पालकों/मछुआरा समुदाय (परम्परागत मत्स्य आखेटक केवट, मल्लाह, निषाद, बिन्द, धीमर, कश्यप, बाथम, रैकवार, मांझी, गोडिया, कहार, तुरैहा अथवा तुराहा समुदाय से सम्बन्धित ऐसा व्यक्ति अथवा कोई अन्य व्यक्ति जो एक वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि से मत्स्य पालन या मात्स्यिकी किया-कलापो से सक्रिय रूप से जुड़ा हो तथा उससे अपना जीविकोपार्जन करता हो) के कल्याणार्थ मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत निम्नानुसार उपयोजनाएं/ कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालक/मछुआरा समुदाय के ऐसे व्यक्तियों को आच्छादित किया जायेगा जो समान प्रकार की किसी अन्य योजना से पूर्व में लाभान्वित न हो तथा लाभार्थियों का चयन सम्बन्धित योजना में निर्दिष्ट प्रावधानों के अनुसार किया जायेगा। मत्स्य पालक कल्याण कोष का उद्देश्य मत्स्य पालकों के लिए और मत्स्य पालकों के कल्याण तथा विकास सम्बन्धी कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस कोष से सहायता निम्नलिखित मदों हेतु प्रदान की जाएगी:-